दरअसल, इस बार 'वीकएंड का वार' में सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर नजर आए और उन्होंने ही इस हफ्ते के एविक्शन का एलान किया। इस हफ्ते ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह 'बिग बॉस' से बाहर हुई हैं। मान्या के अलावा एलिमिनेशन में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान का नाम भी शामिल था लेकिन इन तीनों में से मान्या को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद वह शो से बाहर हो गईं। बता दें कि मान्या नॉमिनेशन के दौरान ही हार मान गई थीं। उन्होंने नॉमिनेशन के समय ही कह दिया था कि वह इस हफ्ते 'बिग बॉस' से बाहर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:- Diwali 2022: विक्की कौशल ने कटरीना को बताया 'घर की लक्ष्मी', दिवाली पर खास तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत बात
बिग बॉस ने लिया फैसला
बीते दिनों 'बिग बॉस' ने घर में एक प्रक्रिया करवाई थी, जिसमें 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट्स से एक सवाल किया था। उन्होंने घरवालों से पूछा था कि इस घर में कौन उन्हें इनविजिबल यानी अदृश्य दिखता है? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने सुंबुल और मान्या का नाम लिया था, जिसके बाद 'बिग बॉस' ने दोनों को सजा देते हुए मुंह पर काला कपड़ा पहनने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, उन्हें सीधा नॉमिनेट भी कर दिया था। इसके अलावा, शालीन को भी 'बिग बॉस' ने दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया हुआ है।
यह भी पढ़ें:- Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात
कौन हैं मान्या सिंह
मान्या सिंह ब्यूटी क्वीन हैं। वह मिस इंडिया रनरअप रही हैं। इस कॉन्टेस्ट में शामिल होने के बाद ही वह चर्चा में आई थीं। मान्या के पिता ऑटो चलाते हैं। मान्या का कहना है कि मिस इंडिया की प्रतियोगिता में रनरअप रहने के बाद भी उन्हें ठीक से काम नहीं मिला था और इसी वजह से वह नाम और पैसा कमाने 'बिग बॉस' में आई थीं लेकिन मान्या यहां भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।