फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: धोबी घाट में तब्दील हुआ बिग बॉस का घर, टास्क में बाजी मारकर अंकित गुप्ता बने नए राजा

Tue, 06 Dec 2022 01:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नए टास्क के अनुसार कैप्टेंसी के नए दावेदारों सुंबुल, अंकित, शालीन और प्रियंका की धोबी घाट पर लॉन्ड्री की दुकान का जिम्मा सौंपा गया। बिग बॉस द्वारा खेल के नियम समझाए जाने के बाद घरवालों के बीच गेम शुरू हो गया, जो कई राउंड तक चला।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के नए सीजन में हर दिन घरवालों के बीच नए समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सोमवार के एपिसोड में हंसी मजाक के साथ प्रतिभागियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली। शो की शुरुआत में बिग बॉस ने सबके सामने एलान किया कि निमृत की कैप्टेंसी की अवधि समाप्त हो चुकी है। इस बीच बिग बॉस नए कप्तान के चुनाव के लिए घरवालों को नया टास्क भी दिया। बिग बॉस ने सभी को जानकारी दी कि घर को धोबी घाट में बदल दिया गया है और सभी कंटेस्टेंट्स को एक दूसरों के कपड़ों पर किचड़ उछालने होंगे। 

विज्ञापन

Mrunal Thakur: 'पिप्पा' में ईशान की बहन बनने पर मृणाल ठाकुर की हुई आलोचना, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Trending Videos

नए टास्क के अनुसार कैप्टेंसी के नए दावेदारों सुंबुल, अंकित, शालीन और प्रियंका की धोबी घाट पर लॉन्ड्री की दुकान का जिम्मा सौंपा गया। बिग बॉस द्वारा खेल के नियम समझाए जाने के बाद घरवालों के बीच गेम शुरू हो गया। टास्क में सभी को एक दूसरे के कपड़ों को गंदा कर कैप्टन बनने की उनकी दावेदारी को खत्म करना था। नियम के मुताबिक टास्क के अंत में जिस भी दावेदार की रस्सी पर ज्यादा साफ कपड़े होंगे उन्हें उस राउंड का विजेता घोषित किया जाना था। टास्क के दौरान घरवालों में काफी बहस भी देखने को मिली। कई राउंड तक चले इस टास्क में अंत में प्रियंका और अंकित बचे। 
Lucky Ali: गायक लकी अली ने आईएएस अधिकारी पर किया मानहानि का केस, जमीन हड़पने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

इसके बाद आखिरी राउंड की बाजी अंकित ने जीती, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर का नया राजा घोषित कर दिया। राजा बनने के बाद अंकित सभी को नया रूम अलॉट करते दिखे। सबसे पहले अंकित अपने फेवरेट सदस्तयों को चुना। घर के नए राजा ने रूम ऑफ टू के लिए प्रियंका और साजिद खान रखा। अंकित के इस चुनाव के बाद अब साजिद और प्रियंका नॉमिनेशन से सेफ हो गए हैं।
Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए अली फजल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें