फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस में फिर से एंट्री करेंगे अब्दु रोजिक! जानिए क्या है अफवाहों की सच्चाई

Tue, 17 Jan 2023 10:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब्दु रोजिक यानी छोटे भाईजान पिछले हफ्ते से बिग बॉस 16 से नॉमिनेट हुए थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द अब्दु शो में अपना गाना प्रमोट करते हुए नजर आने वाले है।  

विज्ञापन
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में इन दिनों काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में पिछले हफ्ते बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला था। बता दें कि वीकेंड का वार में अब्दु रोजिक, श्रीजिता डे के साथ ही साजिद खान को घर से बहार का रास्ता दिखा दिया गया था। ऐसे में अब बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के लिए नौ कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जो की अपने आप में काफी मजेदार है।  

विज्ञापन

लेकिन हाल ही में सामने आए बिग बॉस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे साफ हो गया है कि शो में एक मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। 'बिग बॉस 16'  के सबसे ज्यादा दुलारे रहे छोटे भाईजान यानी, अब्दु रोजिक एक बार फिर से शो में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस को लेकर यह खबर सुनने के बाद अब्दु के चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हें। हालांकि, अब्दु इस एंट्री में जरा ट्विस्ट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु घर में एंट्री नहीं करेंगे, बल्कि वह 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आएंगे। अब्दु शो में अपने गाने 'प्यार' को प्रमोट करने के लिए आएंगे। इस दौरान वह घर के अंदर अपने एक्सपीरियंस को भी साझा कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 
विज्ञापन

बता दें कि अब घर में टॉप नौ कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेल रहे हैं। इनमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट और टीना दत्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें