दरअसल, फिल्म 'बैंग बैंग' एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने ऐसी ही मोनोकनी पहनी थी और अब कविता कौशिक की पिंक मोनोकनी की तुलना उसी से की जा रही है। इसके चलते फैंस उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कविता कौशिक ने कैप्शन में लिखा, 'धूप बहुत है।'
कविता कौशित फिटनेस फ्रीक हैं। वह अक्सर बिकिनी पहन योग करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह कई फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कविता ने धारावाहिक एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वह लाइमलाइट से थोड़ी दूरी बना ली है।