फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने जताया सलमान के प्रति प्यार, भाईजान को खुश करने के लिए करने जा रहे यह काम

Tue, 18 Apr 2023 05:27 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक भाईजान के फैंस में से एक हैं। दबंग खान को खुश करने के लिए अब्दु ने पूरा थिएटर ही बुक करने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान,अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुट गई है। इसके साथ ही फिल्म की जान की एडवांस बुंकिग भी शुरू हो गई है। 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक भाईजान के फैंस में से एक हैं। दबंग खान को खुश करने के लिए अब्दु ने पूरा थिएटर ही बुक करने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
हाल ही में एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि काम से बेहतर कुछ नहीं है तो चिल मत करो। काम करो, चार दिन से 'किसी का भाई किसी की जान', मेहनत नहीं करेंगे तो फैमिली को फैमिली फिल्म कैसे दिखाओगे। एडवांस खुल गया खरीद के बंद करो।

विज्ञापन




सलमान की पोस्ट पर किया कमेंट
सलमान के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अब्दु रोजिक ने कहा कि मैं 'किसी का भाई किसी की जान' देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर रहा हूं मेरे साथ कौन देखने आ रहा है? सलमान की इस फिल्म को देखने के लिए अब्दु रोजिक काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही उनके फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने फैजल संग साझा की तस्वीर, फैंस ने पूछ डाले शादी को लेकर सवाल

ईद पर रिलीज होगी फिल्म 
'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की दमदार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी  साउथ स्टार वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे तमाम सितारे हैं। फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

यह भी पढ़ें-  Honey Singh: उर्फी जावेद के समर्थन में रैपर हनी सिंह की ट्रोल्स को दो टूक, बोले- 2023 है ये...कहां जा रहे हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें