फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में दिखेगा इन सितारों का डांस, रजत दलाल इस कंटेस्टेंट के साथ लगाएंगे ठुमके

Sun, 19 Jan 2025 08:18 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 19 जनवरी को होने वाला है। इस शो से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इसमें घर घर के टॉप 6 सदस्य डांस कर रहे हैं। वीडियो में रजत दलाल भी घर की ही एक पूर्व कंटेस्टेंट के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 अब अपने आखिरी चरण में है। आज यानी 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले टेलिकास्ट किया जाएगा। इस शो में टॉप फाइनलिस्ट चुम दरांग और करण वीर मेहरा का डांस देखने को मिलेगा। वहीं, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा का डांस दिखाई देने वाला है।
विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
इन जोड़ियों के रोमांटिक ट्रैक
करण वीर मेहरा चुम दरांग के साथ डांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं, अविनाश और ईशा का भी डांस दिखने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में रजत दलाल के डांस की भी झलक दिखाई दे रही है। वे घर में चाहत पांडे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाना है- तुम तो धोखे बाज हो वादा करके भूल जाते हो।

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
ये हैं टॉप 6 घरवाले
बिग बॉस 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दारंग और ईशा सिंह का नाम शामिल है। आज यानी 19 जनवरी को रात 9.30 बजे से टीवी और ओटीटी पर बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

ये सितारे करेंगे सपोर्ट
इस बीच, कुछ हस्तियां प्रतियोगियों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए बिग बॉस 18 में प्रवेश करेंगी। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव रजत दलाल का समर्थन करेंगे और मीडिया के साथ बहस में उतरेंगे। शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट करण वीर का समर्थन करने के लिए शो में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन

एल्विश यादव ने रजत के लिए कही ये बात
उन्होंने कहा, "रजत फिनाले में है, इसलिए उनके लिए उसने जीवन में केवल बुरे काम किए हैं, जिसके कारण वह फिनाले में पहुंचा है और सवाल बस उसी के इर्द-गिर्द थे। वे रजत के बारे में केवल बुरे सवाल पूछ रहे थे, और करण के लिए केवल अच्छी बातें। दूसरों को नीचा दिखाए, एक इंसान को बड़ा दिखाना, मुझे सही लगता है। इसलिए, मैंने उन्हें इसके बारे में बताया।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें