फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad: राशा थडानी और अमन देवगन की आजाद का गाना 'उई अम्मा' गाना वायरल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Sun, 19 Jan 2025 07:43 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस के बीच चर्चा है। इस फिल्म का गाना भी ओटीटी पर रिलीज हो गया।
विज्ञापन
आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अमर देवगन और राशा थडानी के लिए डेब्यू फिल्म रही। इस फिल्म से ज्यादा इसके गाने 'उई अम्मा' को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

 

फिल्म 'आजाद' में अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रहा है उई अम्मा गाना
फिल्म का गाना 'उई अम्मा' ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने को देख राशा थडानी की मां रवीना टंडन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फैंस का मानना है कि वे अपनी मां की तरह ही एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनके डांस मूव्स फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
इतने मिनट की है फिल्म
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'आजाद' को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। आजाद का रन टाइम 147:25 मिनट है। इस फिल्म में राशा थडानी, अमन देवगन के अलावा डियाना पेंटी और अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी रिलीज को लेकर हुई बात
राशा थडानी की फिल्म आजाद की ओटीटी रिलीज को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। हालांकि, इस फिल्म का गाना उई अम्मा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार इन सितारों के फैंस भी कर रहे हैं। 

Box Office Report: 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में सुधार, 'आजाद' की हालत खराब, जानें किसने किया कितना कारोबार


 
विज्ञापन

आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा है फिल्म का कलेक्शन
फिल्म 'आजाद' पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का मामूली कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नजर नहीं आया। शनिवार को एक करोड़ 50 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई तीन करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें