फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमला पगला दीवाना 2' के इस ट्रेलर पर फिदा हुए बिग बी

Mon, 01 Apr 2013 11:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देओल परिवार की आने वाली फिल्म 'यमला पगला दिवाना 2' के ट्रेलर को खूब पसंद किया। उन्हें यह ट्रेलर इतना पसंद आया है कि वह इसकी तारीफ में कसीदे गढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


संगीत सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2011 में आई इसी शीर्षक के फिल्म की सीक्वल है। इसमें भी धर्मेद्र और उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल ने काम किया है।

इस फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले दिनों जारी हुआ है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर धर्मेंद्र ने कहा था कि 'यमला पगला दीवाना' पार्ट 3 भी बन सकती है।

बिग बी ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर की खूब प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया कि 'यमला पगला दिवाना 2' में मस्ती की भरमार दिख रही है। ट्रेलर ही कमाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमजी, बॉबी और सनी को मेरी शुभकामनाएं। फिल्म के प्रचार के लिए प्रसारित प्रिंट विज्ञापन एवं बैनर भी एकदम अलहदा हैं।

फिल्म 'यमला पगला दिवाना 2' में देओल परिवार के अलावा नेहा शर्मा भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म सात जून को रिलीज होगी।

देखें फिल्म का मजेदार ट्रेलर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें