इस डिजाइनर का है लहंगा
इस लहंगे को अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ध्यान से देखा जाए तो भूमि का यह लहंगा पहाड़ों की याद दिला रहा है। डबल चुनरी में ऑरेंज चुनरी पहाड़ों में पहनीं जाने वाली पारंपरिक ओढ़नी की तरह ही लग रहा है। हालांकि, इसकी स्टाइलिंग कुछ अलग तरह से की गई है।
फैंस ने की तारीफ
भूमि पेडनेकर के इस लुक की उनके फैंस ने बहुत सारी तारीफ की है। एक फैन ने कहा आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा- आप वाकई बहुत सुंदर हैं।