फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: विराट के शतक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे नाना पाटेकर, लोग साझा कर रहे मजेदार मीम्स

Mon, 24 Feb 2025 12:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar: विराट कोहली के शतक के बाद अब नाना पाटेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
विराट कोहली, नाना पाटेकर - फोटो : आईसीसी, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से देशवासियों का दिल जीत लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच में कोहली ने अपने 51वें एकदिवसीय शतक के साथ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में कोहली ने 100 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर 56 रन और शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाकर टीम का अच्छा साथ दिया।

विज्ञापन

Ind vs Pak: भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे सितारे, अनुष्का से लेकर राजकुमार राव तक ने जाहिर की खुशी

नाना पाटेकर के मीम्स हो रहे वायरल
भारत की जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के मीम्स वायरल होने लगे। यूजर्स ने नाना पाटेकर की तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन्स शेयर किए। हालांकि, सवाल यह है कि आखिर नाना पाटेकर के मीम्स अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्यों करने लगे?
Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी

क्यों ट्रेंड कर रहे नाना?
एचटी के अनुसार नाना पाटेकर ने एक बार कहा था कि जब भी विराट कोहली जल्दी आउट होते हैं तो वह खाना नहीं खाते। नाना पाटेकर ने खुलासा किया था कि  जब वह जल्दी आउट हो जाते हैं तो मुझे खाना खाने का मन नहीं करता। अब जब विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया और भारत को जीत दिलाई है तो सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के साथ जुड़ी तस्वीरें और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। इन मीम्स को देखकर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं।


विज्ञापन

इस फिल्म में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में नाना पाटेकर फिल्म 'वनवास' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ उत्कर्ष शर्मा भी थे। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें