फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यूजर्स को पसंद आई भूमि पेडनेकर की ये अदा, वायरल वीडियो देखकर बांधे तारीफों के पुल

Mon, 24 Aug 2026 11:12 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar Viral Video: भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी काफी तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने एक कारनामे की वजह से चर्चा में आ गईं हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने जो किया है, उसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने उनके संस्कार को लेकर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि हाल ही में अभिनेत्री एक कार्यक्रम में पहुंचीं। वह रेड कार्पेट पर कैमरे के सामने पोज देने आईं। इसी दौरान वहां राष्ट्रगान बजने लगा। उन्होंने ठहर कर पैपराजी से कहा 'रुको राष्ट्रगान हो रहा है।' इसके बाद वह रेड कार्पेट से अलग हट गईं। वह राष्ट्रगान के सम्मान में एक जगह पर शांत खड़ी हो गईं।

भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स को पसंद आया भूमि का अंदाज
  • इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भूमि की काफी तारीफ हो रही। 
  • एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा 'बहुत अच्छे भूमि।' 
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छे, राष्ट्रगान का सम्मान किया।' 
  • एक और यूजर ने लिखा 'इसलिए शिक्षा जरूरी है।' 
  • एक और यूजर ने लिखा 'इतने संस्कार तो सबके अंदर होने ही चाहिए।'






 

कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल
वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने भूमि की इस हरकत को गलत बताया है। उनका कहना था कि अगर राष्ट्रगान का सम्मान करना ही था तो वह रेड कार्पेट पर खड़ी हो सकती थीं। इसके अलावा राष्ट्रगान के समय सिर नीचे नहीं सामने होने चाहिए।

Drishyam 3: अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' के शीर्षक का किया एलान, नए पोस्टर के साथ सामने आई फिल्म की रिलीज डेट

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर को आखिरी बार सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। यह सीरीज 'भिंडी बाजार' किताब पर आधारित है। इसमें उन्होंने डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया है। इसमें समारा तिजोरी और आदित्य रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 30 जनवरी को रिलीज हुई थी।
इससे पहले भूमि फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और शक्ति कपूर थे। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 12.43 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें