Drishyam 3 Update: अजय देवगन अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' के साथ आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट बताई है। इसके साथ उन्होंने इसका टाइटल भी रिवील किया है।
अजय देवगन 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने तीसरी फिल्म का आधिकारिक टाइटल 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अनाउंस किया है। यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अंदाजा लगाया जाता है कि इस फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कहानी का आखिर में क्या अंजाम होता है।
विज्ञापन
पोस्टर में क्या है?
24 अगस्त को अजय देवगन ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का पहला पोस्टर जारी किया और फ्रेंचाइजी के आखिरी चैप्टर का आधिकारिक एलान किया। पोस्टर पर लिखा है, 'मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।' यह कैप्शन विजय सलगांवकर की सोच को बखूबी दिखाता है।
पोस्टर में अजय देवगन की तस्वीर है, जिसमें उनका आधा चेहरा और एक आंख दिख रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा 'हर इंसान का नजरिया अलग होता है। मेरे लिए मेरा परिवार ही सबकुछ है। दृश्यम द कन्क्लूजन दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
अजय देवगन ने इस पोस्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अभिषेक जैसे कलाकारों को टैग किया है।
दृश्यम 3
- फोटो : एक्स
कौन है निर्देशक?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज बना रहे हैं। अभिषेक पाठक तीसरी फिल्म को निर्देशित करेंगे। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्माता हैं।
दृश्यम 2
- फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म गोवा के एक शांत स्वभाव वाले फैमिली मैन विजय सलगांवकर की कहानी है।
वह अपने घर में हुए एक मर्डर के बाद अपनी फैमिली को कानून के शिकंजे से बचाने की कोशिश करता है।
तीसरे पार्ट में अजय देवगन विजय सालगांवकर के रोल में वापसी करेंगे।
तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के रोल में फिर से नजर आएंगी।
रजत कपूर भी वापसी करेंगे, जबकि प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदारों में कास्ट में शामिल हुए हैं।
शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।
कब आईं पहली और दूसरी किस्त?
हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर के रीमेक के साथ हुई थी। फिल्म ने जल्द ही दर्शकों का दिल जीत लिया और दुनिया भर में लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की। 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने फ्रेंचाइजी को एक कदम और आगे बढ़ाया और भी बड़ी हिट साबित हुई, जिसने दुनिया भर में लगभग 342 करोड़ रुपये की कमाई की।