फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank You For Coming:  बोल्ड सीन फिल्माने में भूमि को नहीं हुई झिझक, बोलीं- मुझे अपने दर्शकों पर भरोसा है

Wed, 18 Oct 2023 03:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर भूमि की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में भूमि ने कनिका कपूर का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में भूमि ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने बात की।
विज्ञापन
थैंक यू फॉर कमिंग रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर अनिल कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। वहीं अनिल के छोटे दामाद यानि रिया कपूर के पति करन बुलानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। भूमि के अलावा फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और शहनाज गिल भी अहम रोल में हैं।

विज्ञापन


इस किरदार में आई हैं नजर
इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर भूमि की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में भूमि ने कनिका कपूर का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में भूमि ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने बात की। न्यूज 18 के साथ एक हालिया इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने फिल्म में फिल्माए गए अपने ऑर्गेज्म वाले दृश्य पर बात कीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सीन काफी अच्छी तरह फिल्माया गया।'
Thank You for Coming Review: भूमि पेडनेकर ने अपने पैकअप में नहीं छोड़ी कोई कसर, एकता-रिया कपूर की घटिया फिल्म
विज्ञापन


बोल्ड सीन को लेकर कही ये बात
भूमि पेडनेकर ने बताया, 'करन ने मुझसे कहा था कि कैमरा सिर्फ मेरे चेहरे के हाव-भाव को कैप्चर करेगा। फिल्म में मेरा किरदार सिर्फ प्लेजर की तलाश नहीं करता, बल्कि उसे प्यार की भी तलाश है। कनिका सही व्यक्ति की तलाश न कर पाने के लिए खुद को दोषी मानती है। ऐसा अक्सर हम भी करते हैं कि हम खुद को दोषी समझते हैं और मान लेते हैं कि हम में ही कुछ कमी है'।
विज्ञापन

Bhojpuri: इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस से इंडस्ट्री में मचाया तहलका, इंटीमेट सीन देकर धड़काया फैंस का दिल

निर्देशक की तारीफ में कही ये बात
भूमि ने बताया कि फिल्म में उनका एक हद से ज्यादा बोल्ड सीन है, जिसमें वह मिरर के आगे खुद को देखती हैं। उन्होंने कहा कि इस सीन को करते हुए उन्हें बिल्कुल झिझक नहीं हुई। भूमि ने कहा, 'मुझे झिझक इसलिए नहीं लगी क्योंकि मुझे अपने दर्शकों और फैंस पर पूरा यकीन है। अगर आप उस सीन को देखेंगे तो उसमें कुछ भी रिवीलिंग नहीं है। यहीं पर एक फिल्म निर्माता का कलात्मक दृष्टिकोण अहम भूमिका निभाता है। करन ने इसे बहुत खूबसूरती से शूट कराया'।
Chandu Champion: 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना, बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें