फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म का पोस्टर देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज

Thu, 10 Aug 2023 06:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में डॉली अहलूवालिया, सुशांत दिवगिकर, अनिल कपूर, करण कुंद्रा भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
थैंक्यू फॉर कमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त का यह हफ्ता एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्मों से भरा नजर रहा है। एक ओर जहां इस शुक्रवार को दो मेगा फिल्में 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' बड़े पर्दे पर देने जा रही हैं। वहीं, गुरुवार (10 अगस्त)  को एक नई मजेदार फिल्म का एलान कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'थैंक यू फॉर कमिंग' है। इसमें  खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह अपने अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

Vicky Kaushal: डूरंड कप के एंथम ‘भिड़े’ में शामिल हुए विक्की कौशल, बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं

फिल्म का पोस्टर जारी
हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया, जिसे देखने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहीं भूमि ने इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। हालांकि, तस्वीर में अभिनेत्री का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''चिक फ्लिक का कमबैक। यह जगह देखो। थैंक्यू फॉर कमिंग।"
12th Fail: 3 इडियट्स और छिछोरे के बाद आई '12th फेल', UPSC की तैयारी करने वालों को लगेगी अपनी, टीजर हुआ आउट
विज्ञापन

ये कलाकार भी आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म में डॉली अहलूवालिया, सुशांत दिवगिकर, अनिल कपूर, करण कुंद्रा भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। यूजर्स फिल्म के जल्द से जल्द रिलीज होने के इंतजार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण बुलानी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट से अभी पर्दा नहीं उठ सका है।
Jailer: चेन्नई में फैंस पर चढ़ा 'रजनी फीवर', थिएटर के बाहर रजनीकांत के कटआउट को दूध से नहलाया, उतारी आरती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें