फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी आंखों से आंसू...', भूमि पेडनेकर ने की दलाई लामा से मुलाकात; धर्मशाला से शेयर की तस्वीरें

Mon, 18 May 2026 04:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar Meets Dalai Lama: भूमि पेडनेकर ने दलाई लामा से खास मुलाकात की, जिसकी खास झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें वहां जाकर सौभाग्यशाली महसूस हुआ।
 
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में दलाई लामा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। भूमि ने इस मुलाकात को बहुत खास और यादगार बताया। 

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि का पोस्ट
भूमि ने इंस्टाग्राम पर दलाई लामा से मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ भूमि ने कैप्शन में लिखा, 'दलाई लामा के पास सब कुछ हल्का, शांत और अलौकिक लग रहा था।' जब वह वहां से निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने लिखा, 'यह एक ऐसा एहसास है, जिसे मैं शब्दों में बता नहीं सकती, सिर्फ महसूस कर सकती हूं।'

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
शेयर की कई तस्वीरें
भूमि ने इस पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह दलाई लामा के सामने सिर झुकाते हुए और भावुक होते हुए दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में मठ का शांत वातावरण भी दिख रहा है। भूमि ने लिखा, 'यह शांति, कृपा और करुणा का पल सचमुच सौभाग्य की बात है। मैं इस स्मृति को हमेशा अपने दिल में रखूंगी।'
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि का वर्कफ्रंट
फिलहाल भूमि कथित तौर पर एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म पर काम कर रही हैं। यह फिल्म 'हक' के निर्माताओं द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें यामी गौतम भी हैं। इसके अलावा, भूमि नेटफ्लिक्स की एक फिल्म में इमरान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किया पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन, ट्रेन में किया सफर; वीडियो शेयर कर दिए कई सुझाव...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें