फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रगल के दिनों में मॉल में किया काम, कैसा सामान बेचते थे मनीष पॉल? फराह खान को सुनाया पुराना किस्सा

Mon, 18 May 2026 04:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maniesh Paul: मनीष पॉल चर्चित टीवी होस्ट और एक्टर हैं। दिल्ली से मुंबई पहुंचकर उन्होंने अपने लिए अलग मुकाम बनाया। हाल ही में वह कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग में नजर आए। इस व्लॉग में अपने स्ट्रगल के दिनों को उन्होंने साझा किया है। 

विज्ञापन
मनीष पॉल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष पॉल ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपना मुंबई वाला आलीशान घर दिखाया। साथ ही अपने करियर और स्ट्रगल के दिनों काे भी याद किया। फराह खान के व्लॉग में वह बताते हैं कि उन्होंने एटरटेनमेंट की दुनिया में आने से पहले अलग-अलग काम किया है। जानिए, एक्टिंग और होस्टिंग करने से पहले दिल्ली के मॉल में किस तरह का काम करते थे मनीष पॉल। 

विज्ञापन


मॉल में क्या काम करते थे मनीष पॉल
मनीष पॉल फराह खान के व्लॉग में कहते हैं, ‘दिल्ली में भी मैं होस्टिंग करता था। वहां बड़े-बड़े मॉल होते हैं, तो वहां एक बड़े ब्रांड के लिए अनाउंसर का काम करता था। एक शर्ट खरीदो, एक शर्ट फ्री पाओ मैं यही बाेलता था। वहां से मेरी जर्नी शुरू हुई। लेकिन ईश्वर की मुझे पर कृपा रही।’ आगे चलकर मनीष एक चर्चित एंकर बने और बड़े शोज को होस्ट किया। 

विज्ञापन

फिल्मों में अभिनय भी कर रहे हैं मनीष 
मनीष पॉल एंकरिंग करने के अलावा एक्टिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने ‘मिकी वायरस’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘रफूचक्कर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। जल्द ही वह डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘है जवानी है तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे। इस में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें