पिता के जाने के बाद टूट गई थीं भूमि
18 जुलाई 1989 को को जन्मी भूमि कोंकणी और हरियाणवी मूल से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के होम और लेबर मंत्री हुआ करते थे। एक्ट्रेस का बचपन राजनीतिक माहौल के बीच बीता है। मगर जब भूमि 18 साल की थीं तब उनके पापा का देहांत हो गया। एक्ट्रेस अपने पिता के निधन के बाद अंदर तक टूट गई थीं। बता दें कि कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया था।
Karan Johar: करण जौहर ने बरुन सोबती की 'कोहरा' को बताया मास्टरपीस, बोले- वेब सीरीज की कहानी देख मैं दंग गया
इन फिल्मों में नजर आईं भूमि
एक्ट्रेस ने अलग-अलग जॉनर की फिल्में में बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में भीड़ और अफवाह में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- Kaalkoot Trailer: 'कालकूट' का ट्रेलर हुआ जारी, तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आए विजय वर्मा