फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी

Mon, 06 Apr 2026 02:23 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Trailer: प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। ट्रेलर में डरावनी कहानी के साथ नजर आया कॉमेडी का जबरदस्त तड़का।
विज्ञापन
भूत बंगला - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसके ट्रेलर में पुरानी हवेली से लेकर कई ट्विस्ट और टर्न नजर आए। ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी नजर आई।

विज्ञापन
Trending Videos

भूत बंगला - फोटो : X
क्या खास है 'भूत बंगला' के ट्रेलर में
'भूत बंगला' के ट्रेलर में 'वधुसुर' की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का असली भूत 'वधुसुर' है। जिससे अक्षय कुमार का आमना सामना होता है। फिल्म का ट्रेलर कुछ-कुछ 'भूल भुलैया' की याद दिलाता है। क्योंकि इसमें भी हवेली का कनेक्शन दिखाया गया है। तो कहीं 'हेरा फेरी' की झलक दिखाई देती है।

भूत बंगला - फोटो : X
ट्रेलर में दिखी इन किरदारों की खास झलक
'भूत बंगला' के ट्रेलर में कई किरदारों की झलक देखने को मिली। तब्बू का किरदार उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की याद दिलाता है। तंत्र-मंत्र के आस पास तब्बू का कैमियो नजर आया। इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी किसी का भी दिल जीत लेगी। वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। वहीं मिथिला पालकर का भी फिल्म में अहम रोल है।
विज्ञापन

भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद काम किया है। 16 मार्च रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक डरावनी लेकिन कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan: फटे जूतों में नजर आए सलमान खान, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान; नेटिजन्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें