इस बारे में भूमि पेडनेकर कहती हैं, "दुनिया भर में पर्यावरण से संबंधित समस्याएं काफी अलग हैं और ये समस्याएं बेहद गंभीर हैं जिसे लोग महसूस नहीं कर पा रहे हैं। मिसाल के तौर पर, सूखा और अकाल पड़ना, जंगल में लगने वाली आग, बारिश नहीं होना, बाढ़, समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी की समस्या, भोजन और फसलों की बर्बादी के अलावा दुनिया के तमाम देशों में ग्रीष्म लहर जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। मैं चाहती हूं कि देश का हर नागरिक एक जलवायु संरक्षण योद्धा बने और एक ऐसी समस्या को दूर करने में साथ मिलकर काम करे जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा खतरा है।
भूमि इस पर्यावरण दिवस पर धरती के लिए एक वरदान मांगने जैसे अभियान की शुरूआत भी कर रही हैं। वह कहती हैं, “मेरा अभियान ‘वन विश फॉर द अर्थ’ है फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और जानी-मानी हस्तियों के विचारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करने का। इनके जरिए हम लोगों को बताना चाहते हैं कि धरती को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकता। सबको धरती को बचाने के लिए एकजुट होना ही होगा।”
EXCLUSIVE: चोक्ड की हीरोइन सयामी खेर का खुलासा, कैमरा ऑन होने से ठीक पहले सीन बदल देते हैं अनुराग