पत्नी मान्यता के संजय दत्त, विवेक ओबरॉय
- फोटो : Twitter/BollywoodLife
आज से देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव शुरू हो रहा है। ये त्योहार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मी सितारों को भी पूरे साल गणपति बप्पा का इंतजार रहता है। एक्टर संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय भी इस साल अपने घर गणपति को ले आए हैं।
पढ़ें: 'Bhoomi' Song: 'ट्रिप्पी ट्रिप्पी' में दिखे सनी लियोनी के जलवे
संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय दोनों ही हर साल बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं। संजय दत्त के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी काफी खास है। उनकी कमबैक फिल्म भूमि जो रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय ने गणेश आरती भी गाई है जो जल्द ही रिलीज किए जाएगी।
सलमान खान भी हर साल बड़े ही धूमधाम से बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं लेकिन इस साल गणपति उनके घर नहीं, बल्कि बहन अर्पिता के घर पधारेंगे।