फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: 'बहुत दर्दनाक है, वो विजुअल्स दिमाग से जा नहीं रहे', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले राजकुमार राव

Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao On Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी हमले की घटना पर अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में बात करते हुए दुख जताया। एक्टर ने कहा कि विजुअल्स दिमाग से जा नहीं रहे।
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर व्यस्त हैं। आज सोमवार को वे फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म को लेकर तमाम बातें शेयर की हैं। इसके अलावा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी प्रतिक्रिया दी। एक्टर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Hitesh Thakkar: एयरपोर्ट के फर्श पर अखबार बिछाकर खमन खाते दिखे गुजराती एक्टर, लोगों ने उठाए तहजीब पर सवाल

'बहुत ही ज्यादा गुस्सा है, बहुत दुखदाई है'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान एक्टर से पूछा गया कि पहलगाम में आतंकी हमलों की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ आक्रोश है। आपका क्या कहना है? इस पर राजकुमार राव ने कहा, 'बहुत ही ज्यादा गुस्सा है। यह घटना बहुत ही दुखदाई है। वो विजुअल्स दिमाग से जा नहीं रहे हैं। वहां से वीडियो और फोटोज आ रहे हैं, जो देखे हैं। यह घटना बहुत अफसोसजनक है, ऐसा किसी के साथ न हो'।
 

राजकुमार राव - फोटो : एएनआई
बोले- 'मुश्किल है इस तकलीफ से उबर पाना'
एक्टर ने आगे कहा, 'इस हादसे में जान गंवाने वालों को मेरी श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को हिम्मत मिले की इस दुख से बाहर आ पाएं। बहुत मुश्किल है इस तकलीफ से उबर पाना। मैं प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे किसी तरह इससे बाहर आ पाएं'। बता दें कि पहलगाम के आतंकी हमले की घटना में 26 पर्यटकों की जान चली गई।

Bhool Chuk Maaf: फिल्म का प्रमोशन करने अदब के शहर पहुंचे राजकुमार राव और वामिका गब्बी, किन चीजों का लिया मजा
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'भूल चूक माफ'?
राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' की बात करें तो यह 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आएंगी। यह फिल्म टाइम लूप कॉन्सेप्ट पर बनी है।  करण शर्मा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें