फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Rao: इस शख्स ने किया पत्नी पत्रलेखा का अपमान, राजकुमार राव ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता

Fri, 23 May 2025 08:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी शादी के ईद-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में राजकुमार का किरदार एक अच्छा प्रेमी, पति बनने की कोशिश करता है। असल जिंदगी में भी एक्टर एक अच्छे पति हैं। 

विज्ञापन
पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लगभग 11 साल तक डेटिंग की, साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इन के मजबूत रिश्ते की नींव इस बात पर टिकी है कि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हाल ही में राजकुमार राव ने बताया कि उनके घर में मौजूद एक शख्स ने पत्रलेखा का अपमान किया तो उन्होंने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

इस शख्स ने किया पत्रलेखा को अपमानित

विज्ञापन

हाल ही में रिलेशनशिट एडवाइस नाम के शो में राजकुमार राव नजर आए, इस शो को रौनक राजानी होस्ट करते हैं। रौनक ने राजकुमार को बताया कि उनका कुक उनकी पत्नी का सम्मान नहीं करता है। इसके बावजूद वह उसे निकाल नहीं पा रहे हैं। इस बात पर राजकुमार राव कहते हैं, ‘हमारा एक कुक था, उसकी उम्र 48 साल रही होगी, वह बढ़िया मैक्सिकन खाना भी बना लेता था लेकिन मैंने देखा कि वह पत्रलेखा से ठीक से बात नहीं करता है, उसकी बातों का जवाब अजीब तरीके से देता है। ऐसे में मैंने उसे बुलाया और कहा कि आप बैग पैक कीजिए और यहां से चले जाइए।’ राजकुमार राव का मानना है कि पत्नी के सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Twitter Review: पसंद आई राजकुमार राव की एक्टिंग पर कहानी ने किया निराश; फैंस बोले- वन टाइम वॉच

सफल शादी का राज भी साझा किया 
पिछले दिनों राजकुमार राव ने विरेंद्र चावल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, ‘पत्रलेखा और मुझसे भूल होती है। पत्रलेखा और मैं जब कभी झगड़ा करते हैं तो ज्यादा देर तक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं। हम जल्दी ही एक-दूसरे को सॉरी बोले देते हैं। जिसकी भी गलती होती है, वह पहले सॉरी बाेल देता है। सच तो यह है कि हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।’ यही राजकुमार राव की सफल शादी का राज है। 

राजकुमार राव की आने वाली फिल्में

विज्ञापन

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ तो रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया है।  राजकुमार राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात है तो वह फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें