भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। फिर दूसरी फिल्म में कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और इसी साल नवंबर में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' में भी कार्तिक आर्यन ही नजर आए। क्या चौथी किस्त में अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है, इसकी संभावनाओं पर फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने प्रतिक्रिया दी है।