रणबीर-रणवीर को छोड़ा पीछे
फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने नौ दिनों में कुल 183 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जो तू झूठी मैं मक्कार की कुल कमाई 149.05 करोड़ रुपये और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की 153.60 करोड़ रुपये की कमाई से कहीं ज्यादा है।
अब अपनी सबसे कामयाब फिल्मों को पीछे छोड़ने वाले हैं कार्तिक
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। कमाई के मामले में भूल भुलैया 3 उनकी सबसे कामयाब फिल्म जल्द ही बन जाएगी। इस पहले यह तमगा भूल भुलैया 2 के नाम था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
17 साल बाद फ्रेंचाइजी में विद्या की वापसी
भूल भुलैया 3 हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया की तीसरी फिल्म है। अक्षय कुमार की भूल भुलैया साल 2007 में आई थी, जिसमें विद्या बालन भी थीं। अब 17 साल बाद विद्या ने मंजुलिका के रूप में इस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी की है। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं।
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा