फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiya 2: भूल भुलैया 2 का नया गाना रिलीज के लिए तैयार, टीजर में रोमांटिक अंदाज में दिखे कार्तिक-कियारा

Mon, 09 May 2022 01:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि इस ट्रेलर के आने के बाद लोगों ने अक्षय कुमार और विद्या बालन को काफी मिस किया।
विज्ञापन
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। फिल्म को लेकर कार्तिक के फैंस काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का टाइटल ट्रैक लोगों को काफी पसंद आया था। अब इसका दूसरा गाना कल यानी सोमवार को रिलीज करने की तैयारी है। इस बात की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

विज्ञापन


कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का एक छोटा सा क्लिप पोस्ट कर फैंस को बताया कि फिल्म का नया गाना कल रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का नाम 'हम नशे में तो नहीं' है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज टीजर से काम चला लो, कल से तो लूप पर बजना ही है।' गाने के टीजर में कार्तिक और कियारा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस गाने को रेगिस्तान में फिल्माया गया है। बता दें कि फैंस को यह टीजर पसंद आया है। लोग कमेंट करके इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब इस गाने का और इंतजार नहीं कर सकते।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म जरूर हिट होगी'

बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि इस ट्रेलर के आने के बाद लोगों ने अक्षय कुमार और विद्या बालन को काफी मिस किया। फिल्म में इस बार भी मंजुलिका लोगों को डराती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इससे पहले वह नो एंट्री, वेलकम और रेडी जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें