फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 2' की सफलता को दोहरा पाएंगे कार्तिक आर्यन, आने वाली हैं अभिनेता की ये फिल्में

Sat, 10 Sep 2022 05:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
‘भूल भुलैया 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद से कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता बल्कि वह अपने प्रशंसकों के और भी करीब आ गए हैं। फिलहाल इस फिल्म के बाद से हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने के लिए तैयार है। इस समय कार्तिक आर्यन के हाथ में बैक टू बैक फिल्में हैं लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि वह इन फिल्मों से दोबारा अपनी सफलता को दोहरा पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन किन फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को लेकर अभी से काफी हाईप बना हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी हो चुका है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की शानदार फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक है। हालांकि इस समय रीमेक फिल्में लोगों को कम ही पसंद आ रही हैं लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक का चार्म चलता है या नहीं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल यानी 2023 तक रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सत्य प्रेम की कथा
फिल्म सत्य प्रेम की कथा का नाम पहले सत्यनारायण की कथा था, लेकिन विरोध के बाद मेकर्स से समझदारी दिखाते हुए इसके टाइटल को बदल दिया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी दूसरी बार स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। समीर विद्वान के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक लव रोमांटिक ड्रामा होगी। एक्शन के दौर में एक प्रेम कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।­­­

4 of 7
कैप्टन इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कैप्टन इंडिया
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला व हरमन बावेजा द्वारा निर्मित इस एक्शन ड्रामा मूवी में कार्तिक एक पायलट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन से प्रेरित है।
विज्ञापन

5 of 7
कार्तिक आर्यन
फ्रेडी
कार्तिक आर्यन 'फ्रेडी' टाइटल की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर कोई खास बज देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड का अन्य फिल्मों का जो हाल है, उसके हिसाब से फिल्म की मार्केटिंग किया जाना बेहद जरूरी है। निर्देशक शशांक घोष हैं और प्रोड्यूसर एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में कार्तिक के साथ इस अलाया फर्नीचरवाला नजर आएंगी।  
विज्ञापन

6 of 7
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया
लुका छुपी 2
फिल्म 'लुका छुपी 2' कार्तिक आर्यन की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छुपी का सीक्वल है। यह फिल्म पर्दे पर हिट रही थी फिलहाल देखना होगा कि लुका छुपी 2 अपनी पहली फिल्म की सफलता का भुना पाती है या नहीं। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम- आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 3
फिल्म आशिकी और आशिकी 2 दोनों ही जबरदस्त हिट रहीं। इन दोनों फिल्मों का खुमार हर तरफ देखने को मिला था। अब जबकि इसके तीसरे पार्ट की घोषणा भी हो चुकी है और साथ ही यह भी जानकारी है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं, तो फैंस की एक्साइटमेंट काफी बड़ गई है। जिस तरह का कार्तिक आर्यन की साफ सुथरी छवि है, उसे देखकर तो लग रहा है कि आने वाले समय में कार्तिक के सितारें बुलंद होने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें