अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' में धमाल मचाने के बाद 'भोला' से पर्दे पर छाने आ रही है। फिल्म के टीजर-ट्रेलर ने पहले से ही फैंस के बज को हाई किया हुआ है। अजय देवगन के हटके अंदाज को देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसकी झलक इसके एडवांस टिकट बुकिंग में साफ देखने को मिल रही है। 19 मार्च 2023 को शुरू हुई एडवांस टिकट बुकिंग के बाद इसने महज तीन दिन में चौंकाने वाला कारोबार कर लिया है।
'भोला' को एडवांस टिकट बुकिंग मामले में पहले दिन ही बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, बढ़ते दिन के साथ ही इसकी टिकट बुकिंग में और ज्यादा इजाफा हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 'भोला' ने महज तीन दिन के अंदर एक करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी फिल्म की रिलीज में एक हफ्ता बचा है। इसी रिपोर्ट के दम पर कयास लगाया जा रहा है कि यह कमाई के मामले में 'दृश्यम 2' को भी पीछे छोड़ देगी।
'सभी फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो, कुछ खास बात'? यूजर के सवाल पर अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
जानकारी के लिए बताते चलें कि 'भोला' के लिए IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग जारी है। 'भोला' फिल्म का डायरेक्शन खुद अजय देवगन ने किया है। साथ ही यह तमिल की मूवी 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है। आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में हजारों टिकट बिक चुके हैं। वहीं, इसकी रिलीज की बात करें तो अभी इसमें सात दिन बाकी हैं। 'भोला' के जरिए तब्बू और अजय देवगन 30 मार्च को सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे।
सोमवार रात की रिपोर्ट की बात करें तो, भोला ने एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 7.05 लाख रुपये की कमाई की। इसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई जुड़ी हुई है। बता दें कि 'कैथी' के हिंदी रीमेक 'भोला' को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। इसमें तब्बू और अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं।