रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। 'भोला' के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया है। यह एक मामूली ओपनिंग मानी जा रही है। हालांकि, 'दृश्यम 2' के मुकाबले 'भोला' पहले दिन के कारोबार में पिछड़ती नजर आ रही है। बता दें, अजय देवगन की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में 'भोला' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।