हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें यश कुमार और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने की शुरुआत यश और काजल की शादी की रात से शुरू होती है, जिसके बाद दोनों अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत करते हैं।
काजल राघवानी के नए भोजपुरी गाने ‘ए चांद कहीं छुप जा’ को विजय चौहान और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल राजेश मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं। जबकि इस गाने को म्यूजिक मुन्ना दुबे ने दिए हैं। फिल्म ‘दंडनायक’ के नए गाने को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना काफी वायरल हो चुका है।