यही वजह थी कि अभिनेत्री इस किरदार को करना नहीं चाहती थीं। लेकिन उस समय वह राज कपूर को इसके लिए मना नहीं कर सकीं। इसके बाद हेमा मालिनी शूट के लिए पहले दिन सेट पर पहुंचीं, जहां राज कपूर ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाकर तैयार होने को कहा। इस पर यहां हेमा मालिनी तैयार होने कमरे में तो गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं।
काफी देर तक अभिनेत्री के बाहर ना आने पर राज कपूर ने किसी को हेमा मालिनी को बुलाने के लिए भेजा। लेकिन जब उन्हें बुलाने के लिए गए तो अभिनेत्री ड्रेसिंग रूम में मौजूद ही नहीं थीं। वह पीछे के दरवाजे से निकल कर चली गई थीं। हेमा मालिनी इस रोल को करने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन वह राज कपूर को इनकार नहीं कर सकीं। इस बारे में जब राज कपूर को पता चला तो वह यह बात खुद ही समझ गए।
बस फिर क्या था हेमा मालिनी के इस किरदार को ना करने पर सत्यम शिवम सुंदरम में रूपा का किरदार जीनत अमान की झोली में आ गिरा। हेमा के बाद राज कपूर ने जीनत अमान को यह फिल्म ऑफर की। उस समय राज कपूर जीनत अमान के साथ वकील बाबू फिल्म में काम कर रहे थे। फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के लिए जीनत अमान ने हां कर दी और उनका यह किरदार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।