भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों अपने प्राइवेट वीडियो लीक होने की वजह से चर्चा में हैं। सिंगर का एक एमएमएस लीक हुआ है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आईं। इन सबके बीच सिंगर का नया गाना भी रिलीज हो गया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पी राज के नए गाने का नाम 'काला साड़ी' है, जो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं और इसे लाखों बार सुना जा चुका है।
क्या है गाने में खास?
शिल्पी राज के इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव हैं, जो इस गाने में अपने देसी अदाओं से आग लगाने का काम कर रही हैं। माही श्रीवास्तव पत्नी के किरदार में हैं, जो गाने में अपने पति से काली साड़ी लाने की बात कहती हैं। इस गाने में पति-पत्नी की खूबसूरत नोक-झोंक को दिखाया गया है। इस गाने में बीच-बीच में शिल्पी राज का जबरदस्त डांस भी है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया गाना
'काला साड़ी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को महज दो दिनों में 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। शिल्पी राज ने भी अपने ऑफिशियल इंटाग्राम आकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें शिल्पी राज के अलावा माही श्रीवास्तव भी दिख रही हैं। ये पोस्ट शिल्पी ने गाने को दो मिलियन व्यूज मिलने पर किया है। शिल्पी राज ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक दिन में इस गाने को 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने ने सच में काफी सफलता हासिल की है।'
शिल्पी ने दिए कई हिट गाने
शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने दिए हैं। खेसारी लाल के अलावा वह इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों के साथ भी नजर आई हैं। शिल्पी राज 'जाड़ा लगता', 'बस कर पगली', 'झगड़ा', 'दो घूंट', 'बबुआ के खुश कर दा' जैसे गानों में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ चुकी हैं।