दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा गीत
दर्शकों को पर हमेशा अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पवन सिंह ने इस बार भोले नाथ के भक्तों के लिए एक भोजपुरी बोल बम गीत 'ले जात बाड़ू देवघर' रिलीज किया है। पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज से सजे इस गीत को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गीत रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस साल बहुत से सावन स्पेशल गीत अलग-अलग सिंगर्स की आवाज में रिलीज किए गए। लेकिन कोई भी ऐसा नहीं रहा, जो टॉप ट्रेंड में शामिल हो सका हो। भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह के इस गीत में जीजा साली के नोक झोंक के साथ बाबा भोलेनाथ की अपार भक्ति को दिखाया गया है।
कई जगहों पर की गई शूटिंग
पवन सिंह के इस गीत की शूटिंग से लेकर पिक्चराइजेशन तक सबकुछ बहुत भव्य पैमाने पर किया गया है। इतना ही नहीं इस गीत को कई अलग अलग लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने के ऑडियो में जहां एक तरफ गायकों की आवाज पसंद की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनका पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री आकांक्षा दूबे भगवा रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो पवन की साली के किरदार में हैं।
भोले के रंग में रंगे नजर आए सितारे
कांवर गीत ‘ले जात बाड़ू देवघर’को पवन सिंह, आकांक्षा और शिल्पी राज के साथ-साथ कई सितारों ने अपने हुनर से सजाया है। यह सभी कलाकार भगवा लिबास पहने कांवर लेकर जाते दिख रहे हैं। इस गीत को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है और इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है।