सावन के पावन महीने की शुरुआत होते ही सबकी जुबान से भोलेनाथ का नाम सुनने को मिल रहा है। जहां हर तरफ भोले के जयकारे लग रहे हैं, वहीं सावन के पहले सोमवार को भोजपुरी इंडस्ट्री में रिकॉर्ड मशीन नाम से मशहूर पवन सिंह ने अपने फैंस और बाबा के भक्तों को एक तोहफा दिया है। पावर स्टार पवन सिंह ने भोले नाथ के भक्तों के लिए एक बहुत प्यारा कांवर गीत 'ले जात बाड़ू देवघर' इस पावन महीने के पहले सोमवार को रिलीज किया है। इस भजन ने रिलीज होते के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। हर बार की तरह इस गीत में पवन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस कांवर गीत को पवन सिंह और शिल्पी राज ने एक खास शैली में गाया है। इस कांवर गीत के बोल बहुत ही प्यारे हैं, जो यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है।