हिंदी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों का क्रेज में भी लोगों में काफी बढ़ता जा रहा हैं। भोजपुरी फिल्मों के गाने ना सिर्फ इंटरनेट पर छाए रहते हैं, बल्कि लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। नया साल शुरू होते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नए गानों की लाइन लग गई है। इसी क्रम में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने हाल ही में अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही यह सॉन्ग इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वहीं, फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में जारी हुई शिल्पी राज का नया गाना 'ललकी' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे यूट्यूब पर कई सारे लाइक्स और व्यूज मिलने शुरू हो गए हैं। गाने के वीडियो में शिल्पी लाल रंग की पोल्का डॉट वाली स्कर्ट और ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं।
गाने में एक्ट्रेस के शानदार मूव्स देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। इस गाने में उनके साथ अविनाश सिंह भी नजर आ रहे हैं। शिप्ली राज के इस नए गाने को सोनू सुधाकर द्वारा लिखा गया है। जबकि इसका संगीत रोशन हेगड़े ने दिया है।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज और अविनाश सिंह की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैं। फैंस इसकी जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले भी भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ शिल्पी राज के गाने 'रोवतानी माथा पटक-पटक कर' ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था।
गौरतलब है कि भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपने गानों से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। भोजपुरी गानों की प्रसिद्धि अब सिर्फ भोजपुरी तक ही सीमित नहीं है। हिंदी भाषी जनता भी इसे काफी पसंद करने लगा है। यही वजह है कि सिनेमा के चाहने वाले भी भोजपुरी गाने का लुत्फ उठा रहे हैं।