फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: उम्र को लेकर ट्रोल हुईं रानी चटर्जी ने गूगल पर निकाली भड़ास, कहा- मैं मेरी मां से भी बड़ी हूं

Wed, 06 Apr 2022 04:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उम्र को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ना सिर्फ गूगल पर अपनी गलत उम्र बताने पर भड़ास निकाली बल्कि मीडिया की भी क्लास लगाई।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपने अभिनय के साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आज जिस मुकाम पर हैं,वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस अक्सर अपने वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल की जाती थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बाद में अपनी मेहतन और लगन से अपना बॉडी ट्रॉन्सफॉर्मेशन किया था। हालांकि, बावजूद इसके एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती नजर आती हैं। इसी क्रम में हाल ही में अभिनेत्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आई हैं। 

दरअसल, एक्ट्रेस को हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एज को लेकर जमकर ट्रोल किया गया था। उम्र को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ना सिर्फ गूगल पर अपनी गलत उम्र बताने पर भड़ास निकाली बल्कि मीडिया की भी क्लास लगाई। अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का बस चले तो वह उन्हें उनकी मां से भी बड़ा बता दें। 

विज्ञापन






रानी ने अपनी स्टोरी में लिखा, ''गूगल पर अपनी एज को लेकर न्यूज देखती रहती हूं लेकिन मैं हैरान हूं कि मीडिया वाले थोड़ा सा होमवर्क करके न्यूज क्यों नहीं बनाते। गूगल के हिसाब से मेरी उम्र 42 है। लेकिन मैं बता दूं कि गूगल मेरी उम्र गलत बता रहा है। मेरी उम्र 52 है अभी। 30 मार्च को मैंने अपनी मम्मी का 50वां जन्मदिन मनाया है। मैं अपनी मां से भी दो साल बड़ी हूं। जिन एक्ट्रेस के साथ मेरे उम्र की न्यूज बना रहे हैं वह सब दूध पीती बच्चियां हैं तो आगे से अब न्यूज में मेरी उम्र 52 ही बताएं सत्यमेव जयते।''

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी लगातार इन तस्वीरों और वीडियोज को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को रमजान और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी थी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें