इससे पहले पवन सिंह ने भी अपना एक हिंदी रोमांटिक गाना जारी किया था। जिसके बाद अब खेसारी लाल ने भी अपना एक हिंदी गाना रोमांटिक राजा रिलीज कर दिया है। खेसारी लाल यादव और शिप्रा गोयल का यह गाना रिलीज होने के बाद से इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने को काफी अच्छी तरीके से शूट किया गया है। इसे देख कहा जा सकता है कि इस वीडियो के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है।
गाने को मुदस्सर खान ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले सलमान खान के गाने को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। वह इस गाने को पंजाबी पॉप गायक शिप्रा गोयल ने अपनी आवाज दी है। शिप्रा वीडियो में खेसारी के साथ काफी रॉकिंग अंदाज में दिखाई दीं। गाने की वीडियो में दोनों का ही रोमांटिक डांस भी देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल और शिप्रा गोयल के इस गाने की ब्लू वीडियो द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने के रिलीज होने के बाद से अब तक इसे 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोगों को भी उनका यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है।