फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ब्रांडेड लइका’ रिलीज, फैंस को भायी पूजा संग एक्टर की केमिस्ट्री

Mon, 04 Jul 2022 05:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में रिलीज हुए नए भोजपुरी सॉन्ग ब्रांडेड लइका रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों देश भर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों की लोकप्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि आज फैन फॉलोइंग के मामले में यह कलाकार बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नया गाना रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुए नए भोजपुरी सॉन्ग ब्रांडेड लइका रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि कुछ समय पहले ही रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल लाल यादव का यह नया गाना अन्नपूर्णा फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव का अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

खेसारी लाल यादव कि इस गाने को खुद खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं उनके साथ शिवानी सिंह भी इस गाने में सुर से सुर मिलाती नजर आ रही हैं।  इसके लिरिक्स की बात करें तो अखिलेश कश्यप पर पंकज वसुधरी ने इस गाने को लिखा है। जबकि इसे संगीत जेपी तिवारी ने दिया है। साथ ही इससे कंपोज शुभम तिवारी ने किया है और गाने का निर्देशन आशीष सत्यार्थी द्वारा किया गया है।

विज्ञापन

अपने इस नए गाने के साथ ही खेसारी लाल एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं। उनके नए गाने ब्रांडेड लाइका में खेसारी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। काले रंग के आउटफिट में खेसारी बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा अपनी खूबसूरती से इस गाने में चार चांद लगा रही हैं। फैंस उनके गाने बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर उनके गानों पर रील्स बनाते भी नजर आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें