फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: सिर पर बोझा उठाए दिखे भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 10 Dec 2021 12:35 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रितेश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे की एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। आज वह सिनेमा जगत का सबसे मशहूर नाम हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच रितेश के गाने खूब सुने जाते हैं। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो जाते हैं। बड़े बड़े स्टार्स उनकी आवाज पर थिरकना चाहते हैं। वहीं हाल में ही रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह गांव के खेतों में किसानी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'मुंह मारो कमइला के' बज रहा है।

विज्ञापन



रितेश पांडे इस वीडियों में सिर पर बोझा उठाते भी दिख रहे हैं। फैंस को वीडियो में उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। रितेश लुंगी और शर्ट पहने हुए हैं। आम किसानों की तरह ही सिर पर पगड़ी बांधी हुई है और धान का बोझा ढोते नजर आ रहे हैं। साथ ही बज रहे गाने 'मुंह मारो कमइला के' को रितेश पांडे ने ही अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है।


वहीं रितेश का गाना 'मुंह मारो कमइला के' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को दो करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स हैं। ये वीडियो को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पिछले साल रिलीज किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें