फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना 'छम्मक छल्लो' हुआ रिलीज, आकांक्षा दुबे ने मचाया जमकर धमाल

Wed, 08 Dec 2021 02:34 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छम्मक छल्लो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। उनका एक एक गाना सुपरहिट होता है। यही वजह है कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले गानों में भोजपुरी गाने टॉप पर रहते हैं। हाल में ही भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और आवाज की मल्लिका शिल्पी राज का नया गाना 'छम्मक छल्लो' रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने में अरविंद अकेला का साथ आकांक्षा दुबे डांस करती नजर आई हैं। अकांक्षा ने अपनी हॉट अदाओं से गाने में आग लगा दी है। दोनों ही कलाकारों ने वीडियों में शानदार डांस किया है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे तीन लाख से  लोगों ने देख लिया है। जबकि इस गाने पर बीस हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। भोजपुरी गाना 'छम्मक छल्लो' के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। राहुल यादव गाने के कोरियोग्राफ है। वहीं भोजपुरिया ने इसे डायरेक्ट किया है। गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें