बता दें कि हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से मुखातिब होते हुए उन्होंने ने बताया कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम न देने और मारने की धमकी दे रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब एक्टर खेसारी लाल ने अपने एक इंटरव्यू में यह कहा कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल, पवन सिंह और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के बिना कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इन तीनों को हटा दिया जाए तो भोजपुरी सिनेमा में कुछ भी नहीं बचेगा है।
इतना ही नहीं प्रियंका ने दावा किया है कि इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने उनके खिलाफ अपशब्द और औकात दिखाने जैसे शब्द को इस्तेमाल किया था। इसके बाद प्रियंका ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि खेसारी लाल उनको भोजपुरी सिनेमा में काम न दिलाने की धमकी तक दे रहे हैं। प्रियंका के अनुसार खेसारी लाल ने उनसे कहा कि वह उनके साथ काम नहीं कर रही हैं इसलिए वह परेशान हो रहे हैं।