दरअसल, फिल्म में वह एक गुमराह व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनका रोल एक राष्ट्रविरोधी का होगा। इस रोल पर उनका कहना है कि वह हमेशा से ऐसा रोल करना चाहते थे। प्रतीक ने कहा कि उनके लिए ग्रे रोल करना तो आसान है लेकिन आतंकवाद को समझने और समझाने के लिए उन्हें इस रोल पर बहुत मेहनत करनी पड़ी।
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में प्रतीक के अलावा तापसी पन्नू, रजत कपूर, आशुतोष राणा और ऋषि कपूर के साथ-साथ अन्य कलाकार भी हैं। वहीं, फिल्म में जांच अधिकारी दानिश जावेद का किरदार निभा रहे रजत कपूर ने कहा, 'दानिश जावेद इस पूरी कहानी में एक बहुत ही रोचक किरदार है। अनुभव ने मुझे फोन करके बिलाल का किरदार निभाने के लिए कहा, लेकिन कहानी पढ़ने के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं जावेद का किरदार निभाना चाहूंगा।'
ऐसे में रजत के मना करने के बाद फिल्म में बिलाल का किरदार अब एक्टर मनोज पाहवा निभा रहे हैं। बता दें कि मनोज पाहवा अपने कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वह पहली बार किसी गंभीर रोल में नजर आने वाले हैं।