रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। रानी फैंस के बीच आए दिन जिम से अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन अब अभिनेत्री ने डेनिम पहने हुए अपना हॉट अवतार दिखाया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रानी अपनी शर्ट के बटन खोलकर पोज देती हुई दिख रही हैं।
दरअसल, रानी चटर्जी इस समय कोलकाता में हैं, जहां अभिनेत्री का एक इवेंट है और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से पहले रानी ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डेनिम शर्ट और जींस पहने हुए दिख रही हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री ने अपने चेहरे पर हाथ रखा है। दूसरी में वह कैमरे की ओर देखकर हाय का पोज दे रही हैं। वहीं, आगे की कुछ तस्वीरों में रानी ने अपनी शर्ट के ऊपर के बटन खोल रखे हैं और हॉट अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री के एक्सप्रेशन भी काफी कातिलाना है, जो फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
रानी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैलो कोलकाता... मैं यहां हूं। आज रात होगा बैंग बैंग।' रानी के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप कभी उत्तराखंड भी आओ, हमें मिलना है आपसे।' दूसरे फैन ने लिखा, 'लाजवाब।' फैंस इस पोस्ट पर हार्ट और फायर के इमोजी भेजकर भी रानी की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह भोजपुरी की अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर उनका जलवा आज भी बरकरार है। हालांकि, कई बार रानी चटर्जी अपने लुक्स की वजह से ट्रोल भी हुई हैं लेकिन अभिनेत्री ने हर लोगों को करारा जवाब दिया है।