फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: नम्रता मल्ला के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, डांस मूव्स देख दीवाने हुए फैंस

Thu, 28 Jul 2022 11:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 33 साल की उम्र में भी अभिनेत्री ने अपने आपको काफी फिट रखा है। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की नई-नई एक्ट्रेसेस भी उनके आगे पानी भरती नजर आती हैं।

विज्ञापन
नम्रता मल्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी जगत के इन्हीं कलाकारों में से एक नम्रता मल्ला अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस ना सिर्फ बेहद पसंद करते हैं, बल्कि उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर भी काफी वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस के साथ अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में नम्रता बेली डांस करती नजर आ रही है। हरे रंग के आउटफिट में एक्ट्रेस अपनी पतली कमर से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। साथ ही इस वीडियो में नम्रता अपना टोन्ड फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 33 साल की उम्र में भी अभिनेत्री ने अपने आपको काफी फिट रखा है। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की नई-नई एक्ट्रेसेस भी उनके आगे पानी भरती नजर आती हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नम्रता ने कैप्शन में लिखा, डांसिंग इन मूड। एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री के डांस और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते भी देख रहे हैं। नम्रता अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।

 

विज्ञापन

उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- बेहद आकर्षित डांस। वहीं एक अन्य ने लिखा, सुपर डांसयर। एक और यूजर ने कमेंट किया- बहुत खूबसूरत। एक अन्य फैन ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा- बेहद शानदार। नम्रता अपने वीडियो में जितनी ग्लैमरस नजर आती हैं, रियल लाइफ में भी उतनी ही बोल्ड और हॉट लगती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई बोल्ड तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देख यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी काफी हॉट और गॉर्जियस लगती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें