फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeru Bajwa: चौथी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस नीरू बाजवा! अभिनेत्री का पोस्ट देख असमंजस में पड़े फैंस

Thu, 28 Jul 2022 10:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के इन दिनों कई अभिनेत्रियां अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री डिंपी गांगुली ने भी अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत के इन दिनों कई अभिनेत्रियां अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री डिंपी गांगुली ने भी अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी बीच अब फिल्मी जगत की एक और अदाकारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा चौथी बार मां बनने वाली हैं। 

विज्ञापन


नीरू बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. वो एक्ट्रेस तो है ही, वो एक प्रोड्यूसर और एक डायरेक्टर भी हैं। मां बनने की खुशी जहां अभिनेत्री के चेहरे पर साफ नजर आ रही हैं तो वहीं एक ऐसा भी दौर था जब डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को बताया था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। लेकिन कहते हैं ना कि भगवान की मर्जी के आगे कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में भगवान ने ना सिर्फ नीरू की प्रार्थना सुनी बल्कि एक नहीं चार बार उन्हें मां बनने का सुख दिया।

इससे पहले नीरू की तीन बेटियां हैं। चौथी बार मां बनने की खबर अभिनेत्री ने खुद अपने फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल बिल्लो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- बिल्लो मां बनने वाली है जी। 11 अगस्त को बिल्लो को बधाइयां देने जी5 पर आ जाइए। ऐसे में अब नीरू बाजवा का यह पोस्ट देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट हैं या वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें