दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें अभिनेत्री ने ब्लू शॉट ड्रेस पहनी हुई है और उन्होंने लाइट मेकअप के साथ दो चोटी से अपना लुक पूरा किया है। इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी क्यूट लग रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में वह इधर-उधर देखकर पोज दे रही हैं। लेकिन आखिरी तस्वीर में वह खिलखिलाकर हंस रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदर महसूस कर रही हूं।' मोनालिसा की फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने इस क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार।' दूसरे ने लिखा, 'हॉट।' इसी तरह एक और फैन ने लिखा, 'सुपर क्यूट गर्ल।' इसके अलावा, कई फैंस हार्ट और फायर का इमोजी भेज रहे हैं।
इससे पहले मोनालिसा ने अपना बोल्ड लुक शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री ने क्रॉप टॉप पहने हुए अपनी अदाएं दिखाई थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट कर के डीप नेक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा था। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनकी इन फोटोज ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिनपर लोग लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधते दिखे थे।