अभिनेता ने कहा कि एक अक्तूबर को वह और सिएरा शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी अमेरिका में होगी। लेकिन वह इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। साल 2023 के मार्च महीने में दोनों का पारंपरिक तरीके से हिंदू विवाह होगा। अभिनेता ने ये भी कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी मां मुझे दुआएं दे रही हैं।
अंशुमन झा ने अपने और सिएरा विंटर्स के रिश्ते को हमेशा सीक्रेट बनाकर रखा था और उनकी शादी भी प्राइवेट होगी। इसकी वजह भी उन्होंने बताई है। उन्होंने कहा कि सिएरा हमेशा से इंडियन वेडिंग चाहती थीं और मेरी मां की भी यही इच्छा थी। यह दोनों जगह काफी प्राइवेट होगा क्योंकि हम दोनों इसी चीज में विश्वास करते हैं।
अभिनेता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में कर दी थी। वह सबसे पहले पृथ्वी थिएटर से जुड़े थे। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई प्ले में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। अंशुमन ने हिंदी सिनेमा में एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से डेब्यू किया था। वह वेब सीरीज 'मस्तराम' में भी दिखे थे। वहीं, अब वह फिल्म 'हरि ओम' की शूटिंग शुरू करेंगे। अंशुमन बतौर निर्देशक भी अपनी शुरुआत कर चुके हैं। वह अर्जुन माथुर, तनिष्ठा चटर्जी और रसिका दुगल अभिनीत एक्शन फिल्म 'लकड़बग्घा' का इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अंशुमन झा ने किया है।