फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: बंगाली लुक में मोनालिसा ने ढाया कहर, लाल बिंदी और ट्रेडिशनल साड़ी में दिखीं बला की खूबसूरत

Fri, 15 Apr 2022 06:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस मोनालिसा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
monalisa - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और यहां भी वह छा गईं। मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 'शुभो नोबो बोरसो' यानी बंगाली नववर्ष के मौके पर भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मोनालिसा बंगाली बाला के लुक में कहर ढा रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार वालों के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में मोनालिसा अपनी मां के साथ हैं, तो एक फोटो में अभिनेत्री अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, मोनालिसा ने अपने भाई के साथ भी फोटो शेयर की है। कुछ तस्वीरों में मोनालिसा अकेली पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अपनी अदाओं से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।
 

लुक की बात करें तो मोनालिसा ने ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सफेद और लाल कलर की साड़ी के साथ मोनालिसा ने अपना लुक लाइट मेकअप और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया है। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'शुभो नोबो बोरसो... सिर्फ एक साल पहले इस दिन। यह एक थ्रोबैक है लेकिन बेस्ट है।' बता दें कि मोनालिसा की यह सभी तस्वीरें पिछले साल की हैं।
विज्ञापन

 
मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में दिखाई दे रही हैं। कपल वहां भी सभी को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसके अलावा, मोनालिसा 'नजर' और 'नमक इश्क का' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें