फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को छोड़ जल्द अमरीश सिंह से शादी करेंगी अक्षरा सिंह

Fri, 12 Oct 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्दी ही भोजपुरी अभिनेता अमरीश सिंह से शादी करने वाली है। यह बात अक्षरा के फैंस को भी हैरान कर सकती है, लेकिन परेशान न हो हम आपको बताते हैं कि अक्षरा कब और कहां अमरीश सिंह से शादी करने वाली हैं। 
विज्ञापन


दरअसल अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह महिला प्रधान फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ कलाकार अमरीश सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चूंकि यह फिल्म महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित है तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह समाज और परिवार से लड़कर अमरीश सिंह के साथ प्रेम विवाह करती दिखाई देंगी। इस अनाम फिल्म का निर्देशन विष्णु शंकर बेलु कर रहे हैं।

वहीं फिल्म में अक्षरा के पति की भूमिका निभा रहे अमरीश सिंह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अमरीश ने मीडिया से बात करते हुए अपनी खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने ने कहा- वह अक्षरा सिंह के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनके साथ काम करने के लिए वह लंबे समय से प्लांनिंग कर रहे थे। साथ ही अमरीश ने बताया कि अक्षरा सिंह के साथ यह उनकी पहली फिल्म हैं। 
विज्ञापन


वहीं महिला प्रधान फिल्म में काम करने को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि ऐसी फिल्म में उनके लिए काम करना किसी चैलेंज से कम नहीं है, क्योंकि फिल्म की कहानी काफी अलग है, इसलिए इस फिल्म मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। निजी जिंदगी में शादी के सवाल को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि फिलहाल मैंने अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोचा है। 

फिल्म का निर्देशन कर रहे विष्णु शंकर बेलु का कहना है कि इस फिल्म में अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं महिला प्रधान फिल्म होने के नाते यह फिल्म नायिका के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की शूटिंग 12 नवबंर से शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता रामकमल गुप्ता हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें