छोटे पर्दे का चर्चित सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' जल्द ही वापस आ रहा है। शो का यह 6वां सीजन होगा और इसका टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। करण जौहर कहते है "मैं हर तरह के सवाल पूछना पसंद करूंगा, यदि आप यह मानें कि आपको उनके जवाब पसंद आए'
टीजर में दिखाया गया है कि बचपन से ही करण को टेड़े मेड़े सवाल करने की आदत थी। चाहे उन सवालों से करण को तकलीफ क्यूं न पहुंचे, लेकिन वे हमेशा लोगों से टेढ़े सवाल ही पूछते थे। हालांकि यह कहानी फिक्शन है लेकिन इस तरह से शो में करण के उस रोल को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की गई है जो वह बखूबी निभाते आ रहे हैं।
इस शो में अब तक सभी बड़े स्टार आकर बेबाकी से अपने दिल के राज खोल चुके हैं। यही वजह है कि इस शो के अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोशिश है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस शो पर लाया जाए।