दरअसल, 27 साल की अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया है कि अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अक्षरा सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फैंस चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। लेकिन आप ही बताएं अगर मैंने शादी कर ली तो मेरे बाकी फैंस का क्या होगा।
अक्षरा ने आगे बताया कि अभी वह शादी नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अब तक जो भी हासिल किया है उसके लिए अभिनेत्री ने बहुत संघर्ष किया है। इसी वजह से वह भी उस व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी, जो मेहनती हो और संघर्ष करना जानता हो।
बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह की लव स्टोरी भोजपुरी सिनेमा में काफी पॉपुलर है। एक समय पर दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे और अक्षरा पवन सिंह से शादी भी करना चाहती थीं। लेकिन अचानक ही पवन ने ज्योति से शादी का एलान करके अक्षरा के साथ-साथ फैंस को भी हैरान कर दिया था। पवन सिंह से मिले धोखे के बाद अक्षरा कई बार अपनी स्थिति पर बोलती दिखीं। हालांकि, अब वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।